February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

नम्या स्माइल फ़ाउंडेशन व बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के तत्वावधान में हुआ मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, 650 महिलाओं का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच

जमशेदपुर : नम्या स्माइल फ़ाउंडेशन व बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की संयुक्त पहल पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल मे मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित हुआ। 650 महिला रोगियो की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यपाल आदरणीय द्रौपदी मुर्मू ने किया।पद्मश्री छुटनी महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संरक्षक विकास सिंह की द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यपाल ने कहा जान है तो जहान है। महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अभी भी जागरूकता की कमी है। नम्या स्माईल फ़ाउंडेशन व बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा ज़रूरतमंद लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है जो एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सजग होने का आह्वान किया। महिलाएं अगर मजबूत होगी तो राष्ट्र मजबूत होगा । लड़के और लड़की में किसी प्रकार का अंतर नहीं है आसमान में जाने की बात हो या ट्रेन चलाने की बात हो महिलाएं कभी पीछे नहीं हटती । देश के प्रधानमंत्री ने मेरे ऐसे आदिवासी महिला को राज्यपाल बनाकर महिला के महत्व को बताने का काम किया है।

कार्यक्रम स्थल पर पूर्व राज्यपाल का पारंपरिक स्वागत विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति और गाजे बाजे के साथ किया गया। द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। मंच पर मुख्य अतिथि का स्वागत कुणाल षंडगी व विकास सिंह ने गुलदस्ते, पारंपरिक वस्त्र और नाम्या का स्मारक चिन्ह देकर किया। आदिवासी लाभुक समिति, आदिवासी मुंडा समाज, मानव अधिकार आयोग, के लोगों ने द्रौपदी मुर्मू जी का अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

नम्या स्माईल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षंडगी ने कहा कि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा से जोड़ना ही उनका उद्देश्य है और आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिर्फ़ महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर के प्रति लोगों का उत्साह है यह बताता है कि महिलाएँ अपने अधिकार को लेकर कितनी जागरूक है और इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को लेकर जो मानसिकता है उसमें बदलाव की ज़रूरत है तभी सही मामले में महिला सशक्तिकरण हो पाएगा।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संरक्षक विकास सिंह ने कहा कि महिला से ही घर बनता है और घर से समाज बनता है और समाज से देश बनता है।

मुख्य अतिथि के हाथों शहर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संगीता सिंघल, डॉ विजय भगत, डॉ मृत्युंजय सिंह व डॉ संजय गिरी, डॉ अभिषेक का सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि के द्वारा डॉ नंदा, डॉ राखी, डॉ भोगान हेंब्रम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं को वयस्क शिक्षा से जोड़ने के लिए नम्या समाईल फ़ाउंडेशन की सहायक संस्था मायरा के द्वारा स्टॉल लगाया गया था जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया।

सुबह 10:00 बजे से शुरू हुए महिला रोगियों की भीड़ उमड़ी। इस कैंप में प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचाविज्ञान, हड्डी रोग, दंत रोग, नेत्र जांच, हृदय रोग सहित ब्लड प्रेशर, सुगर, हेमोग्लोबिन इत्यादि की निःशुल्क जाँच की गई एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में राज्य के चिकित्सा क्षेत्र के कई बड़े नाम शामिल हुए जिनका लाभ ज़रूरतमंदों को मिला।

मौके पर दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, राकेश सिंह, बिमल बैठा, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, अमरेन्द्र पासवान, राकेश लोधी, डी डी त्रिपाठी, सुदीप्ते दे राणा, मोहम्मद निसार, फातिमा शाहीन संदीप शर्मा बॉबी, जीतू गुप्ता, सोमेश्वर मुर्मू, प्रोफेसर यूपी सिंह, मधु सिन्हा, सुशीला शर्मा पिंकी कौर, लक्की सिंह, सुशीला शर्मा, रीना सिंह, लकी सिंह, संजू सिंह, देवकी साहू, प्रीति सिन्हा, सपना यादव, निधि कुमारी, रेखा सिंह, मंजू देवी, शांति मांझी शामिल थे।

नाम्या स्माइल फाउंडेशन से निकिता मेहता, पुर्नेदु पात्रा, निधि केडिया, राज मिश्रा, अक्षरा आलोक, शिवांगी आलोक, चिन्मयी पात्रा,गर्विता टांक, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.