February 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मेगा अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर सफल, 39 कंपनियों की भागीदारी से युवाओं को रोजगार के अवसर

1 min read

सरायकेला:आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में मेगा अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर का सफल आयोजन किया गया, जो शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहां वे उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर सकें, अप्रेंटिसशिप के अवसरों को समझ सकें और प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। इस जॉब फेयर में मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, माइनिंग, आईटी सर्विसेज, कंसल्टिंग और इंजीनियरिंग क्षेत्रों की कुल 39 नामी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें टाटा स्टील लिमिटेड, रामकृष्ण फॉर्जिंस लिमिटेड, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, हिंदाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड, ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, एयर वॉटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्रमुख रूप से शामिल रहीं। आयोजन को युवाओं की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जहां कुल 810 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 521 उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हुए, जबकि कंपनियों द्वारा 2634 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रियाएं संचालित की गईं।

वर्ष 2021 से 2025 के बीच डिग्री पूर्ण करने वाले इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. सहित सामान्य विषयों के स्नातकों और डिप्लोमा धारकों के लिए यह पहल अत्यंत लाभकारी रही, जिसमें उन्हें इंडस्ट्री विशेषज्ञों से सीधे संवाद, भर्ती अपेक्षाओं की समझ और सरकारी कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अप्रेंटिसशिप मार्गों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.