November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

मंईयां सम्मान योजना: झारखंड सरकार ने तीन माह की राशि ट्रांसफर की, लेकिन कई महिलाओं को अब भी नहीं मिला लाभ

1 min read

झारखंड :झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत हाल ही में लाभुकों के खातों में एक साथ तीन माह की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। हालांकि, कई महिलाएं अब भी इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से वंचित हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, अधिकांश मामलों में राशन कार्ड में गलतियों के कारण पैसा रुका हुआ है। कुछ महिलाओं का नाम गलत दर्ज है तो कुछ के राशन कार्ड का KYC अपडेट नहीं हुआ है। इसके अलावा, राशन कार्ड नंबर और आधार से जुड़ी जानकारी में त्रुटि होने पर भी भुगतान अटक गया है।

योजना का लाभ न मिलने से कई महिलाएं ब्लॉक और बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि राशन कार्ड और आधार की जानकारी सही किए बिना राशि मिलना मुश्किल है। इसलिए, लाभुकों को जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी दस्तावेज में छोटी-सी गलती पाए जाने पर लाभुकों का नाम सूची से हटाया जा सकता है। सत्यापन प्रक्रिया अभी भी जारी है और जिनके आवेदन सही पाए गए हैं, उनके खातों में राशि पहुंच गई है।

मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड,राशन कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,बैंक पासबुक,मतदाता पहचान पत्र।

सभी लाभुकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों को अपडेट कर लें और राशन कार्ड की केवाईसी अवश्य करवा लें। इससे योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा और महिलाओं को बार-बार परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.