November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

चाईबासा क्षेत्र में नक्सलियों ने बिछाए हैं बम

चाईबासा : कुइड़ा चौक से नरसंडा तक 34 किलोमीटर क्षेत्र में नक्सलियों ने रोज 12 घंटे तक की कर्फ्यू रखा है। शाम के 6:00 बजे से सुबह के 6:00 बजे तक गांव से निकलना लोगों को मना है।

पर्चा बांटकर उन्होंने ऐलान किया है कि रात भर गांव से बाहर ना जाएं। जंगल इलाकों में बम बिछाया गया है, वाहन लेकर चले तो हॉर्न बजाते रहे।

यह इसलिए किया गया है क्योंकि उस इलाके में 10000000 रुपए के इनामी चार नक्सली – मिसिर बेसरा पति राम मांझी असीम मंडल एवं प्रमोद मिश्रा छिपा हुआ है।

सुरक्षाबलों ने बूढ़ा पहाड़ के बाद कोल्हान को नक्सल मुक्त कराने का अभियान चला रखा है जिसका अब अंतिम चरण है। इस वजह से नक्सली नेता अपने अस्तित्व को बचाने के लिए अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं।

एसपी ने कहा – नक्सली सरेंडर तो करेंगे

चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा 2022 में कोल्हान से 76 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस दबाव के कारण 2022 में 3 और 2023 के जनवरी में 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है यह नक्सली मिसिर बेसरा और पति राम मांझी के खास थे। जल्द ही बाकी 5 और नक्सली सरेंडर करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.