आजादनगर मंडल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर अनेकों कार्यक्रम संपन्न हुआ
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान निकाला गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी एवं भाजपा समर्थक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजयुमो आजादनगर मंडल अध्यक्ष इरफान शेख के द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा की साफ सफाई की गई तथा कार्यक्रम स्थल कि सजावट की गई।
भाजपा आजादनगर मंडल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों में से आत्म निर्भर भारत के मद्देनजर लोकल से ग्लोबल को प्रमोट करने के लिए भाजपा आजादनगर मंडल एवं सेवा हेल्पिंग इंडिया टुगेदर संस्था के सौजन्य से लगभग 50 महिलाओं को फिनाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया एवं 60 बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं मिठाई का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद, भाजपा आजाद नगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, जिला पदाधिकारी मेराज अहमद, तहसीन हाशमी, शादाब ,शाहिद इकबाल, सीता सिंह, आरविंदर कौर, वंदना, मुनाजिर खान, गुलनार खान, आसमा खातून ,मसर्रत खातून, माधुरी सिंह, मंत्रासा खान आदि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।