June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

मनोज सिंह समेत कई नेताओं ने थामा जद (यू) का दामन।


न्यूज टेल डेस्क: सोमवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की मौजूदगी में कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य एवं कदमा मंडल के पूर्व महामंत्री मनोज सिंह ने पार्टी छोड़कर जद (यू) का दामन थामा। उनके साथ भाजयुमो के कदमा मंडल कार्यालय प्रभारी संजीव सिंह, महामंत्री अजीत सिंह, अमर सिंह, मुकेश ठाकुर, बिपीन कुमार, भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजा सरदार, बूथ प्रभारी रवि रंजन, दिनेश कुमार एवं पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजीव निवास भी पार्टी में शामिल हुए।

सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे नए सदस्य।
ये सभी नेता लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। जद (यू) में शामिल होने पर सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन कदमा थाना क्षेत्र अध्यक्ष तारक मुखर्जी के नेतृत्व में किया गया। पार्टी में शामिल होने के बाद सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।
इस अवसर पर जद (यू) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और विधायक के सचिव मुन्ना सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जद (यू) ने अपनी संगठनात्मक ताकत को और विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.