June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

मनोज कुमार का निधन: बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ ने 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

1 min read

मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

भारत कुमार’ का सफर समाप्त

मनोज कुमार को उनके देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों के कारण ‘भारत कुमार’ कहा जाता था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके जाने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस और सितारों की श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी है।

मनोज कुमार का सिनेमाई योगदान24 जुलाई 1937 को जन्मे हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में मनोज कुमार के नाम से जाना गया, ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी, कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

सम्मान और पुरस्कार

भारतीय सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें 1992 में ‘पद्मश्री’ और 2015 में ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से नवाजा गया था।मनोज कुमार के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर गहरा शोक जताया। उनका जाना भारतीय सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.