June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव और शहर के वरिष्ठ पत्रकार रहे मनिंदर चौधरी पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा नेताओं के संग कॉरपोरेट एवं पत्रकार जगत से जुड़े कई लोग अंतिम यात्रा में हुए शामिल

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास के निजी आप्त सचिव के रूप में विगत 25 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे एवं शहर के वरिष्ठ पत्रकार रहे मनिंदर चौधरी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बाराद्वारी देवनगर निवासी मनिंदर चौधरी का भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र मनोज चौधरी द्वारा मुखाग्नि दी गयी।

अंतिम यात्रा में भाजपा के वरीय नेतागण, कार्यकर्ता, कॉरपोरेट एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए। इससे पूर्व, कुम्हारपारा, देवनगर, बाराद्वारी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान आवास एवं स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम दर्शन को आने वाले सभी लोगों की आंखें नम थी।

भाजपा नेताओं एवं आमजनों ने नम आंखों से मनिंदर चौधरी को नमन कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि मनिंदर चौधरी के निधन से सामाजिक स्तर पर अपूर्णीय क्षति हुई है। विगत 25 वर्षों से उन्होंने लोगों की समस्या पर संज्ञान लेकर उनका त्वरित समाधान किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास के मुख्य मंत्रितत्व काल में उनकी सेवा सराहनीय रही।

भाजपा नेताओं ने बताया कि उनके असामयिक निधन से शहर को एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार की कमी हमेशा महसूस होगी। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनका ढांढस बंधाया। ज्ञात हो कि 74 वर्षीय मनिंदर चौधरी का शनिवार दोपहर को टाटा मेन अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था। उनके निधन पर पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई लोगों ने गहरा शोक जताया है।

(फाइल फोटो)

इस दौरान स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर ललित दास, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, टुनटुन सिंह, शिवशंकर सिंह, खेमलाल चौधरी, विष्णु कैवर्तो, बीके शर्मा, संजीव सिंह, रजत सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, अमरजीत सिंह राजा, अखिलेश चौधरी, अमित अग्रवाल, भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, खेमलाल चौधरी, कमलेश सिंह, सतवीर सिंह सोमू, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, सुरेश शर्मा, दीपक झा, संतोष ठाकुर, नीरज कुमार, काजू शांडिल, मिथिलेश साव, सन्नी संघी, ओम पोद्दार समेत सैकड़ों अन्य ने नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.