February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगो के अनीश की बुंडू में कार के ऊपर सब्जी लदा ट्रक पलटने से मौत, पत्नी और ड्राइवर बचें, भाजपा नेता विकास सिंह पहुँचे परिजनों से मिलने

जमशेदपुर : मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले बुंडू के सड़क दुर्घटना में मृत अनीश कुमार के घर देर रात पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह। मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले अनीश कुमार का निधन सड़क दुर्घटना में बुंडू में आज शाम को हो गया। अनीश की शादी 29 नवंबर को चंडीगढ़ के लुधियाना में हुई थी। 3 दिसंबर को उनके आवास पुराना सुभाष कॉलोनी में बहू भोज का आयोजन किया गया था। विवाह के बाद वे अपने ससुराल लुधियाना चंडीगढ़ गए थे लुधियाना से वापस आज फ्लाइट से जमशेदपुर लौट रहे थे। हवाई अड्डा में उतर कर अनीस ने टाटा आने के लिए टैक्सी किराए में बुक की। फ्लाइट से उतरने के बाद टैक्सी से अपने घर मानगो आ रहे थे पंचवटी होटल के कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद अपने कार में वापस बैठ गए कार पर बैठते ही सामने से तेज गति से मटर छेमी लोड गाड़ी अपना संतुलन खोते हुए अनीश के कार के ऊपर पलट गई। मौके में ही अनीश का निधन हो गया। अनीश बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे उनकी पत्नी और ड्राइवर को कुछ भी नहीं हुआ । सूचना मिलते ही देर रात भाजपा नेता विकास सिंह उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और बुंडू थाना के प्रभारी रमेश प्रसाद से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए कानूनी कार्रवाई जल्द से जल्द करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.