@ मानगो नगर निगम : अधिकारी मस्त जनता त्रस्त
जमशेदपुर : जवाहर नगर रोड नंबर 6 आदिवासी वेलफेयर एसोसिएशन के मैदान में भारी मात्रा में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ पे एक भी डस्टबिन नही है। जिसमें लोग कचरे को डाल सकें। नगर निगम के इस व्यवहार से तंग आकर बस्तियों के कूड़े कचरे का फोटो खिचकर उनसे संबंधीत अधिकारी व उपायुक्त पूर्वी सिंघभूम को पिछले कई दिनों से इस जानकारी को टवीटर के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता संजय विश्वकर्मा ने मानगो नगर निगम को दी है। उन्होने कहा कि समस्या सिर्फ कूड़ा कचड़ा गंदगी नही है। गंदगी कूड़ा और कचड़ा का वायरस निगम के अधिकारियों को लग गया है। इसी वजह जनता को उनका काम समझना पड़ता है। अगर अधिकारी अपना काम अच्छे से करे तो इस तरह टवीट करने की कभी आवस्यकता नही पड़ती।