January 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में धूमधाम से मना मकर संक्रांति समारोह

जमशेदपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह, प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा नाटक का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि यह त्योहार देशभर में विभिन्न नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है।

वहीं सहायक प्राध्यापिका संगीता महतो ने झारखंड में मनाए जाने वाले टुसु पर्व के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विशेष पारंपरिक पकवान विद्यार्थियों के बीच वितरित किए गए और अंत में शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा प्रबंधन के सदस्यों ने पतंग उड़ाकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन तूफान मंडल एवं बरखा कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक विनय शांडिल्य ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु, सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.