राजगीर में CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान टला बड़ा हादसा, हवा में उड़े टीन शेड

बिहार:राजगीर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवा के कारण दो टीन शेड हवा में उड़ने लगे, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत रही कि ये शेड हेलिकॉप्टर से टकराए नहीं, वरना एक गंभीर हादसा हो सकता था।

घटना के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा के राजगीर में थे, जहां उन्होंने राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया। हेलिकॉप्टर के उतरते ही हवा के दबाव से टीन शेड हवा में उछलकर कुछ दूरी तक उड़ते गए, लेकिन कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई।

यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, क्योंकि तेज हवाओं के बीच हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की दौरान ऐसी घटनाएं आमतौर पर सुरक्षा जोखिम को बढ़ाती हैं।