माही के माता-पिता ने दी कोरोना को मात
1 min readराँची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता ने कोरोना संक्रमण को पराजित कर दिया है धोनी की माता देवकी और पिता पान सिंह धोनी को रांची के बरियातू स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है दोनों 70 और 80 वर्ष के हैं कमजोरी के कारण पान सिंह धोनी को व्हील चेयर पर विदा किया गया जबकि देवकी सिंह धोनी खुद चलकर अस्पताल से निकली।

गौरतलब है कि कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण 20 अप्रैल को धोनी के माता-पिता को एडमिट किया गया था इलाज के बाद दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से विदा किया गया।