एडीएम के आवास पहुंचकर महिला विकास सहयोग समिति ने किया उन्हें अभिनंदन
1 min read
जमशेदपुर : अग्रणी संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति बिहार/झारखंड की अध्यक्षा एवं शहर की समाजसेवी रानी गुप्ता के नेतृत्व में झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम के ए. डी. एम विधि एवं व्यवस्था, पूर्वी सिंहभूम – नंदकिशोर लाल के आवास पर पहुंचकर उनके यादगार एवं बेहतरीन कार्यकाल के उपरांत उनके तबादले के मौके पर समिति के सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।
साथ ही समिति की ओर से उनके बेहतरीन कार्यों हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ए. डी. एम विधि-व्यवस्था – पूर्वी सिंहभूम नंदकिशोर लाल ने सामाजिक संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए, भविष्य में और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दिया।
श्याम सर्मा,जस्बीर कोर,तारा कुमारी,लालन सर्मा उपस्थित रहे।