February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

विधायक मंगल कालिंदी के आवासीय कार्यालय में भगवान सत्यनारायण की पूजा,कई गणमान्यों ने किया प्रसाद ग्रहण

जमशेदपुर: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के आवासीय कार्यालय में भगवान सत्यनारायण जी की पूजा का आयोजन किया गाया। विधायक मंगल कालिंदी ने पूजा अर्चना कर झारखंड वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करने झारखंड सरकार के माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार,विधायक समीर मोहंती, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रेय प्रसाद,जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक, किशोर यादव, मानिक मलिक,अमित श्रीवास्तव, पल्टन मुर्मू, जितेंद्र सिंह आदि काफी संख्या में गणमान्य लोग और महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.