February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

भगवान बिरसा मुण्डा शौर्य के प्रतीक – काले

1 min read

‘नमन’ द्वारा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दीं गयी श्रद्धांजलि

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘नमन’ द्वारा रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर नमन संस्थापक के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया।

भगवान बिरसा के बलिदान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि काफी कम उम्र में भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी की लड़ाई में संघर्ष किया। आज उनके संघर्षों को याद करने का दिन है। आजाद भारत में हम सब मिलकर भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा कर देश को समृद्ध बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

बिरसा मुंडा के बलिदान का देश युगों-युगों तक ऋणी रहेगा : दिनेश मण्डल

सामाजिक समरसता मंच के दिनेश मण्डल ने कहा जल-जंगल-ज़मीन और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उलगुलान से आवाज बुलंद करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान का देश युगों-युगों तक ऋणी रहेगा।

भगवान बिरसा के बलिदान को शत-शत नमन : जयप्रकाश

वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश ने कहा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का नेतृत्व करने वाले भगवान बिरसा मुंडा ने संपूर्ण देश में राष्ट्रीयता की चेतना पैदा कर अपना जीवन समर्पित किया।

आदिबासी हो समाज की नेत्री चाँद मणि कुँकल ने कहा कि बिरसा भगवान के मातृभूमि के लिए किये गये सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन।

इस मौके पर राम सिंह मुण्डा , नन्द लाल पातर , राम केवल मिश्रा, स्वाति मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखे।

अन्य विशेष रूप से उपस्थित लोगों में सूरा बिरूली , रवि सवैया , गंगा राम तिर्की, रामू तिर्की , जसवंत सिंह भोमा, रामकेवल मिश्रा, मनोज मिश्र, संदीप सिंह , राजपति देवी, काकूली मुखर्जी, आरती मुखी, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, ममता साहा, महालक्ष्मी देवी, सीमा जयसवाल, ममता सिंह, सिमी कश्यप, शुक्ला हलदर, कमलजीत कौर सहित सैंकड़ो अन्य ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.