November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

श्रमिक का देश के निर्माण मे बहुमूल्य योगदान है : लोहरा

जमशेदपुर : श्रमिक देश के निर्माण मे बहुमूल्य भूमिका निभाते है। इसलिए श्रमिको का समाज मे अपना एक विशेष स्थान है। मजदूरों के हित के लिए सिदगोड़ा अवध टावर मे मजदूर सम्मान समाहरोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत 18 महीनो से शहरी क्षेत्र के साफ सफाई कर्मचारी जब लोग वैश्विक महामारी कोरोना के कारण अपने घरो से बाहर नही निकल रहे थे।

ऐसी विकट स्थिति मे हमारे क्षेत्र के वीर मजदूर योद्धाओ ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए कोरोना के साथ जंग लड़ते हुए क्षेत्र को साफ सुथरा करने मे अपना बहुमूल्य योगदान दिया इन्हीं कार्यो को देखते हुए उनके बीच अंग वस्त्र और तौफा देकर उन्हें पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसके वो हक़दार थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री माननीय दुलाल भुइयां, वरिष्ठ अतिथि झामुमो के नगर अध्यक्ष दल गोविंद लोहरा, जमशेदपुर के मजदूर नेता बलदेव सिंह, झारखंड के मजदूर नेता राजू सामद, जमशेदपुर के मजदूर नेता सतीश यादव और इस कार्यक्रम आयोजन के संरक्षक संतोष सिंह एवं सभी मजदूर परिवार एवं सभी युवा साथी का भरपूर योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.