June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

शेक्सपीयर की 460वीं जयंती पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में साहित्यिक उत्सव, छात्रों ने दिखाई अभूतपूर्व भागीदारी

1 min read

डॉ. एस.एम. याहिया इब्राहिम का व्याख्यान रहा मुख्य आकर्षण, निबंध और क्विज प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर:नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट द्वारा विश्वविख्यात नाटककार विलियम शेक्सपीयर की 460वीं जयंती पर भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर सावरकर ब्लॉक स्थित मल्टीपर्पज़ हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं साहित्य प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य शेक्सपीयर की साहित्यिक विरासत को समझना और वर्तमान संदर्भ में उसकी प्रासंगिकता को उजागर करना था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करीम सिटी कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. याहिया इब्राहिम का व्याख्यान रहा, जिनका विषय था — “समकालीन समय में शेक्सपीयर की प्रासंगिकता”। उन्होंने शेक्सपीयर के पात्रों, मानवीय द्वंद्व और दार्शनिक दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए बताया कि उनके लेखन की गहराई आज भी उतनी ही अर्थपूर्ण है। इसके अलावा छात्रों के बीच संवादात्मक सत्र ने शेक्सपीयर की कृतियों को लेकर उनकी सोच को और भी गहरा किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता ने छात्रों की भागीदारी को और भी जीवंत बना दिया। “सोशल मीडिया: वरदान या अभिशाप?” विषय पर हुए निबंध लेखन में अरुणिमा ओझा, अनेशा सरकार और जीगिशा कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। वहीं शेक्सपीयर आधारित क्विज में नंदिता पूर्ती, अलीशा ऐमान और मोनिषा मंडल ने अपने ज्ञान से दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंकिता मोदक ने किया और अंत में श्री अवनी सहाय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.