लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं ने किया बैठक
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: दिनांक 5 अप्रैल 2024 को पुराने कोर्ट परिसर में लॉयर्स डिफेंस के सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का संचालन अधिवक्ता सुनील कुमार मोहंती के द्वारा किया गया और आज की बैठक की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन जी ने किया। सभी अधिवक्ताओं के बीच यह हर्ष और उल्लास का दिन रहा कि जमशेदपुर जिला बार संघ की चुनाव प्रक्रिया पुनः शुरू होने की संभावना देखी गई। कल दिनांक 4 अप्रैल 2024 को चुनाव कमेटी की पूर्व सदस्य ने नई कमेटी को अपना प्रभार सौंप दिया है तथा सभी ने मिलकर दिवंगत अधिवक्ताओं को अधिवक्ता कल्याण कोष से कल्याण राशि मिलने की बात पर भी अपनी सहमति बताई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आगामी 14 अप्रैल 2024 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया है इस गोष्ठी का मुख्य विषय नए अधिवक्ताओं को जिम्मेदारियां को समझाने एवं कोर्ट परिसर में मिल जुल कर रहने की बात रहेगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एवं वरीय न्यायिक पदाधिकारी गण एवं राज्य बार काउंसिल और जिला बार संघ जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहेंगे आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता अक्षय कुमार झा विनोद कुमार मिश्रा नवीन प्रकाश नीरज कुमार रविंद्र कुमार रंजीत राम राजकुमार दास अखिलेश प्रताप सिंह पंकज कुमार गुप्ता अमित कुमार परमपति भगत श्रेष्ठ नारायण झा केशव कुमार सिंह सुभाष कुमार सिंह पंचम सिंह आशीष दत्त विद्युत नदी विनोद कुमार इंद्रजीत मुखर्जी सहित लगभग 50 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे