June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस के बड़े खुलासे, जानें वर्चस्व की लड़ाई की पूरी कहानी

न्यूज़ टेल/देश: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा में है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कई खुलासे और दावे किये हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर सलमान खान तक पर उसने कई बातें कहीं। लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया कि उसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसे इसकी जानकारी हुई। उसने कहा कि गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कराया। उसी ने (बराड़) सबकुछ प्लान किया।

लॉरेंस ने इंटरव्यू में कहा कि बाहर गोल्डी भाई (गैंगस्टर गोल्डी बराड़) था, उसी ने किया सारा। मैं उससे खफा था। विक्की मिड्डूखेड़ा को मैं बड़ा भाई मानता था। हमें लगता है कि वह (मूसेवाला) विक्की की हत्या में शामिल था। वह हमारे एंटी गैंग वालों को सपोर्ट करता था। जेलों में उनसे बात करता था। उसकी कांग्रेस में अच्छी पकड़ थी। तब के सीएम चन्नी से उसके अच्छे रिश्ते थे। पुलिस उसके प्रभाव में थी। वह बड़ा नाम था। हमारे विरोधियों को मजबूत कर रहा था। हम इसके खिलाफ थे। मेरा तो फोन नहीं चल रहा था। मुझे पता था। यह साजिश गोल्डी और सचिन की थी। मुझे पता जरूर था, लेकिन यह मेरी प्लानिंग नहीं थी। शक के बिनाह पर मुझे जेल काटनी पड़ रही है। शक की वजह से पचास लोग अंदर कर दिए।

कहते हैं कि गोल्डी बराड़ को लगता है कि उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या में भी सिद्धू मूसेवाला का हाथ था। मूसेवाला की हत्या कबूलने वाले अपने फेसबुक पोस्ट में उसने दावा किया है हरियाणा के गैंगस्टर कौशल चौधरी ने भी इस मामले में मूसेवाला का नाम लिया था। हालांकि, गोल्डी बराड़ के दावे निराधार हैं। पंजाब पुलिस को गुरलाल बराड़ और मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में मूसेवाला के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.