क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने हजारीबाग में हुए 17 वर्षीय रूपेश पांडे की निर्मम हत्या के दोषियों को सजा के लिए निकाला कैंडल मार्च
जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने हजारीबाग में हुए 17 वर्षीय रूपेश पांडे की निर्मम हत्या के दोषियों को सजा देने तथा न्याय की मांग करते हुए क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष अजितेश उज्जैन की अध्यक्षता में बारीडीह चौक पर कैंडल मार्च निकाला तथा रूपेश पांडे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री मनीष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कोल्हान सचिव राजकुमार सिंह जिला अध्यक्ष मितेश सिंह, जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, मौजूद थे। इसके अलावा कदमा मंडल अध्यक्ष दयानंद सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, सुषमा सिंह, रिंकू सिंह, सरिता सिंह ,पुतुल सिंह, मिनी सिंह तथा अन्य मौजूद थे।