जानिए गुप्त नवरात्रि में सिद्ध योग और साधना

न्यूज़ टेल/डेस्क:(पुखराज मेवाड़ा) जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि नवरात्रि साल 4 चार होती है और एक शाकम्बरी नवरात्रि होती है और इस बार 2023की पहली माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकम से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होती है।
इस बार 10 फरवरी 2024 शनिवार के दिन से माघ माह की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होगी, जो 18 फरवरी रविवार तक चलेगी। गुप्त नवरात्र में दश महाविद्याओं की पूजा और साधना करते हैं। गुप्त नवरात्रि में गुप्त साधनाओं का खासा महत्व रहता है। यदि आप भी करना चाहते हैं साधना तो जानिए कौनसी साधना तुरंत फलदायी होगी। इस नवरात्रि को बन रहे हैं ये शुभ योग
वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्रि पर रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इन योगों में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है।
कलश स्थापना का मुहुरतः 10 फरवरी, सुबह 08 बजकर 44 मिनट से सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक
अभिजीत मुहुर्त : 10 फरवरी, दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 59 मिनट तक
