June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

मंगलवार : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…..

1 min read

🙏🙏श्री हरि:🙏 🙏 *-दैनिक पंचांग-*

पंचांग-दि. 07 दिसंबर 2021
विक्रम संवत ☀2078
]शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ हेमंत
मास ☀मार्गशीर्ष
पक्ष ☀ शुक्ल
तिथी ☀️चतुर्थी (23:41 तक, बाद मे पंचमी )
वार ☀ मंगलवार
नक्षत्र ☀️उत्तरा षाढ़ा (24:11 ) बाद मे श्रवण
योग ☀वृद्धी (16:23 के बाद मे धृव )
करण ☀वणिज (13:03 तक बाद मे विष्टी ) *🌕ग्रहगोचर 🌕*

चंद्र ✨धनु (07:44) बाद में मकर
सूर्य ✨ वृश्चिक
मंगल ✨तुला
बुध ✨ वृश्चिक
गुरु ✨कुंभ
शुक्र ✨धनु
शनी ✨मकर
राहु ✨ वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎
राहु काल – 15:00 से 16:30 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय
लाभ मुहूर्त– सुबह 11.00 से 12.15 तक।
अमृत मुहुर्त– दोपहर 12:15 से 01:45 तक।
☀☀☀☀☀☀☀☀ *💢दिन विशेष💢*

जो लोग कर्ज में हे वह आज ऋणमोचक मंगल स्त्रोत्र का पाठ इक्कीस बार करे। आज देवी कवच, गणेश स्तुति अथवा हनुमान चालिसा का पठन करे। आज के दिन लाल वस्त्र धारण करे। गेहूँ और गुड का दान शुभ फलदायी होगा। रक्त चंदन का टिका घर से बाहर निकलते वक्त मस्तक पर अवश्य लगाए।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए 13:00 बजे तक दिन अच्छा है।

💢 आज का राशि फल 💢

💥मेष💥
छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, पैसों का भी फायदा होगा। शांति से निर्णय लें।

💥वृषभ💥
काम के प्रति आपकी एकाग्रता आज बढ़ेगी। यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्व योजना बनाकर करते हैं तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। दिनमान अच्छा बीतेगा।

💥मिथुन💥
आज परिवार के किसी सदस्य से आपका अनबन हो सकती है। आज आप गुस्से पर काबू रखें। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक रूप से फायदा होगा।

💥कर्क💥
आपका ध्यान अध्यात्म पर रहेगा। इससे परिवार के साथ पारिवारिक क्लेश कम होगा। आज आप कोई काम शांत मन से करेंगे तो वह जल्दी ही पूरा हो जाएगा। आनंद पूर्ण रूप से दिन पसार होगा।

💥सिंह💥
पारिवारिक निर्णय लेने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है,आज आप खुश रहने वाले हैं।

💥कन्या💥
आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। पूर्व में किया गया कोई भी कार्य आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।

💥तुला💥
आज आपको हर प्रयास में सफलता मिल सकती है। कुछ निर्णय ठीक रहेंगे। आज आपकी तारीफ हो सकती है। आरोग्य अच्छा रहेगा।

💥वृश्चिक💥
आज आपके कारोबार में तरक्की होगी। ऑफिस में आज आपको वह काम मिल सकता है, जिसके लिए आप काफी उत्सुक थे। अकारण धन व्यय से बचना होगा।

💥धनु💥
दिन सामान्य रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद सभी कार्य पूर्ण करेगा। ईश्वर पर विश्वास रखे।

💥मकर💥
ऑफिस में कोई नया काम भी आ सकता है। आज आपको धन लाभ होने की उम्मीद है।आज आपकी अच्छी गतिविधि के कारण आपके ऊपरी अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

💥कुंभ💥
पैसों के मामले में आपको बहुत सोच-समझकर फैसला लेना होगा। आज किए गए कार्यों में भी लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा क्योंकि समय आपके पक्ष में है। अच्छा दिन बीतेगा।

💥मीन💥
आज वाद-विवाद करने से बचें वरना व्यर्थ में आप किसी झंझट में पड़ सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में आज आपको अवश्य ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा। 🕉🕉🕉

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.