February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोमवार : जानिए कैसा रहेगा आपका आज दिन

1 min read

-दैनिक पंचांग-

पंचांग-दि. 26 जुलाई 2021 विक्रम संवत 2078/2077 (गुजरात)
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ वर्षा
मास ☀श्रावण/आषाढ़(गुजरात)
पक्ष ☀ कृष्ण
तिथी ☀तृतीया (26:55 तक बाद में चतुर्थी )
वार ☀ सोमवार
नक्षत्र ☀धनिष्ठा (10:26 तक, बाद मे शतभीषा )
योग ☀ सौभाग्य (22:39 तक बादमें शोभन)
करण ☀ वणिज (15:25 तक बाद मे विष्टी )

  🌕ग्रहगोचर🌕

चंद्र ✨कुंभ
सूर्य ✨कर्क
मंगल✨सिंह
बुध ✨कर्क
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨सिंह
शनी ✨मकर
राहु ✨वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक. 
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक

☀☀☀☀☀☀☀☀

💢 दिन विषेश 💢
शिव आराधना के लिए आज उपयुक्त दिन है। चावल, खीर आदी का सेवन तथा दान शुभ रहेगा। श्वेत वस्त्र परिधान करना शुभ फलदायी होगा।

ओम सोम सोमाय नम: इस मंत्र का जाप करने से चंद्रदेव की कृपा बनी रहेगी। मन शांत और स्थिर रहेगा।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए 15:00 बजे तक अच्छा दिन है।

💢आज का राशिफल💢

💥मेष💥

किसी खास व्यक्ति से भेंट होगी जो आपके कार्य और संकट के समय मदद करेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। विद्यार्थी वर्ग सचेत रहें।

💥वृषभ💥
यात्राएं ज्यादा करनी पड़ेंगी। चाहे वह काम के सिलसिले में हो या पारिवारिक कार्यो से। मौके का लाभ उठाना सीखें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।

💥मिथुन💥
अपने विचारों से दूसरों को सहमत करने का प्रयास न करें, वरना टकराव होगा। जो जैसा चल रहा है, उसे चलने दें। आय के एक से ज्यादा साधन प्राप्त रहेंगे।

💥कर्क💥
पारिवारिक कार्यो पर इस सप्ताह खर्च अधिक होगा। परिवार के किसी जरूरतमंद व्यक्ति का आर्थिक सहयोग करना पड़ेगा। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

💥सिंह💥
आपके धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलने वाला है। कोई बहुत बड़ा काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।

💥कन्या💥
पारिवारिक और सामाजिक जीवन में पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पुराना निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

💥तुला💥
परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे, लेकिन करीबी दोस्तों को अनदेखा न करें। रिश्तों की अहमियत को समझना होगा।

💥वृश्चिक💥
क्रोध करने की प्रवृत्ति आपको आगे बढ़ने से रोकेगी। नौकरी में बदलाव करने का सही समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

💥धनु💥
जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलने के योग अधिक हैं। नया कार्य प्रारंभ करें, लाभ होगा।

💥मकर💥
कार्य में बदलाव संभव है। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। आर्थिक संकटों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

💥कुंभ💥
आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक, आजीविका सभी प्रकार से सुखद समय आ गया है। इसलिए प्रसन्न हो जाइए।

💥मीन💥
मानसिक रूप से मजबूत रहें। अपने परिवार और काम पर ध्यान दें। व्यर्थ की बातों में दिमाग लगाएंगे तो दुख ही पाएंगे। स्वास्थ्य की देखभाल ठीक से करें।

    🕉🕉🕉

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.