June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

FRIDAY : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

1 min read
    *-दैनिक पंचांग-*

पंचांग-दि. 16 जुलाई 2021
विक्रम संवत 2078/2077 (गुजरात)
शालिवाहन शक ☀1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ ग्रीष्म
मास ☀️ आषाढ़
पक्ष ☀ शुक्ल
तिथी ☀सप्तमी (28:35 तक, बाद मे अष्टमी )
वार ☀ शुक्रवार
नक्षत्र ☀ हस्त (26:37, बाद मे चित्रा )
योग ☀परिघ (09:42 तक बादमें शिव )
करण ☀गरज (17:23 तक बाद में वणिज )

  *🌎ग्रहगोचर🌎*

चंद्र ✨कन्या
सूर्य ✨मिथुन (16:53के बाद कर्क)
मंगल✨कर्क
बुध ✨मिथुन
गुरू ✨ कुंभ
शुक्र ✨ कर्क
शनी ✨मकर
राहु ✨वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
राहु काल – 10.30 से 12.00

☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय।।
लाभ मुहूर्त– सुबह 08.00 से सुबह 09.30 तक
अमृत मुहूर्त– सुबह 09.30 से सुबह 11.00 तक
☀☀☀☀☀☀☀☀

💢 दिन विषेश. 💢
माँ लक्ष्मी का आवाहन करे उन्हे खीर का भोग चढाये। भगवान तिरुपति बालाजी का पूजन करे। शुभ्र अथवा हलके गुलाबी वस्त्र परिधान करे। किसी सुहागन को खीर पान कराये, तथा कोई सुहाग की वस्तु भेट देवे।
ओम शुं शुक्राय नम: इस मंत्र का यथाशक्ति जाप आपको भरपुर सुख सुविधायें देगा।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए अच्छा दिन है।

🔆आज का राशि फल 🔆

💥मेष💥
कुछ लोगों के धन, सम्पत्ति, मान, सम्मान आदि में वृद्धि करायेगा। लेकिन परिवार में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपके पैरों मे किसी कारणवश पीड़ा हो सकती हैं तथा पानी से सावधानी बरतने की आवश्कता है। किसी लम्बे समय से बिछड़े हुए व्यक्ति से मुलाकात होगी।

💥वृषभ💥
साझे सहयोग के कार्यो में आपका भाग्य साथ होगा। किसी न किसी रूप से आपको मानसिक तनाव झेलना पडेगा। कुछ लोगों को सरकारी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन आयेगा लेकिन तेजी से खर्च भी होगा।

💥मिथुन💥
इस राशि वालों को कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी। जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है। उसके प्राप्त होने के योग बन रहें है। धार्मिक कार्यो पर धन का व्यय होगा तथा धार्मिक यात्राओं के योग बनेगें। परिवार में बड़ो को स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं हैं।

💥कर्क💥
किसी मित्र या रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल रहेगा लेकिन परिवार के कुछ लोग परेशान रहेगे। जरूरी कार्यो के प्रति सक्रियता बनायें रखें अन्यथा बाधायें उत्पन्न हो सकती है। नवयुवक अपने प्रेम सम्बन्ध में खयाली पुलाव न पकायें तो अच्छा रहेगा। महिलायें अपने अन्तःकरण की आवाज सुनकर ही कार्य करें तो बेहतर रहेगा।

💥सिंह💥
स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें उत्पन्न होने के आसार है। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। थोक के व्यवसाईयों कों रिस्क लेने की आवश्यकता नहीं है। परिवार की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं है। किसी अधिकारी के सहयोग से पुराना कार्य पूर्ण होगा।

💥कन्या💥
व्यापार में प्रगति होगी लेकिन अचानक किसी नजदीकी के विश्वास घात के कारण हानि भी हो सकती है। परिवारिक सुखों के लिए यह समय श्रेष्ठ साबित होगा। नौकरी पेशा वालों को पदोन्नति के योग बन रहे है। पाइल्स के रोगी अपने स्वास्थ्य पर विशेष सावधानी बरतें अन्यथा कष्ट उठाना पड़ सकता है।

💥तुला💥
जो लोग कर्ज ब्याज आदि का कार्य करते उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत हैं अन्यथा दोहरी समस्याऐ खड़ी हो सकती है। आपके घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। भाग्य एक तरफ आपके आय में बढोत्तरी करेगा। लेकिन दूसरी तरफ अनाप-शनाप के खर्चे भी बढ़ेगे।

💥वृश्चिक💥
नौकरी में विरोधी आपको परेशान करेंगे जिससे मानसिक पीड़ा बनी रहेगी। जो लोग दूरसंचार कम्पनियों में है। उनका स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। कुछ लोगों को घर-मकान व वाहन आदि के योग बन रहे है।

💥धनु💥
आप-अपनी मर्जी के खिलाफ कोई भी कार्य न करें वरना मुसीबत में पड़ सकते है। मकान, वाहन आदि पर धन का खर्च होगा। जो लोग किसी मित्र या रिश्तेदार से किसी लाभ की आषा में है। उनकी इच्छा पूरी होगी।

💥मकर💥
स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं हैं। रोजी व रोजगार की तलाश में भटक रहें नवयुवकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अनचाहे समबन्धों के प्रति उदासीनता ही उचित समाधान है। व्यवसायी वर्ग अपने सामान की स्वंय देखभाल करें अन्यथा चोरी होने की आशंका है।

💥कुंभ💥
यह समय आपके लिए मिला जुला फल देने वाला रहेगा। अपने लोगों के द्वारा सताये जाने की आशंका है। यदि कहीं पर विवाद में फंसे हुए है। तो बाहर निकलना कठिन रहेगा। जरूरी कार्यो के प्रति ध्यान दें और अपने काम से काम से रखेंगे तो बेहतर रहेगा।

💥मीन💥
साझेदारी के कार्यो में लाभ हो सकता है। लाभकार योजनाओं प्रति मन लालयति रहेगा। व्यर्थ की बातों को लेकर जीवन साथी से टकराव हो सकता है। कुछ लोगों के सम्बन्धों में मजबूती आयेगी जिससे उनके मन में एक आशा की किरण जगेगी।

       🕉🕉🕉

💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.