जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
1 min read *-दैनिक पंचांग-*
पंचांग-दि. 21 जून 2021
विक्रम संवत 2078/2077 {गुजरात}
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ग्रीष्म
मास ☀जेष्ठ
पक्ष ☀ शुक्ल
तिथी ☀ एकादशी (13:32 तक बाद में द्वादशी )
वार ☀ सोमवार
नक्षत्र ☀स्वाती (16:45 तक, बाद मे विशाखा )
योग ☀ शीव (17:32 तक बादमें सिद्ध )
करण ☀ विष्टी (13:32 तक बाद मे बव )
*🌕ग्रहगोचर🌕*
चंद्र ✨तुला
सूर्य ✨मिथुन
मंगल✨कर्क
बुध ✨वृषभ (वक्री)
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨मिथुन
शनी ✨मकर
राहु ✨वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक.
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
☀☀☀☀☀☀☀☀
💢 दिन विशेष 💢
शिव आराधना के लिए आज उपयुक्त दिन है। चावल, खीर आदी का सेवन तथा दान शुभ रहेगा। श्वेत वस्त्र परिधान करना शुभ फलदायी होगा।
ओम सोम सोमाय नम: इस मंत्र का जाप करने से चंद्रदेव की कृपा बनी रहेगी। मन शांत और स्थिर रहेगा।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज शुभ कार्यों के लिए अच्छा दिन नही है। लेकिन यज्ञ पूजन उपासना के लिए अच्छा दिन है।
💢आज का राशिफल💢
💥मेष💥
कुछ नई बातें और बदलाव जीवन में होने वाले हैं। परेशानियां बरकरार हैं, लेकिन उनसे निकलने का आत्मविश्वास आपमें जबर्दस्त तरीके से आएगा।
💥वृषभ💥
आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। इस सप्ताह कोई बड़ी परेशानी स्वास्थ्य में नहीं आने वाली है।
💥मिथुन💥
आर्थिक स्थिति लगातार सुधार की ओर है, लेकिन पूरी तरह ठीक अभी नहीं हो पाएगी। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ रहेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। किसी बात का तनाव ना लें।
💥कर्क💥
नौकरीपेशा लोगों को अस्थिरता महसूस होगी। आर्थिक स्थिति इस सप्ताह थोड़ी गड़बड़ रहेगी, लेकिन जल्द ही संभल जाएगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। माइग्रेन और सिरदर्द से परेशान रहेंगे।
💥सिंह💥
प्रोफेशनल्स के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद अच्छा कर पाएंगे। नौकरी में नई संभावनाएं बन रही हैं। सेहत ठीक रहेगी। जिन लोगों को पुराने रोग चल रहे हैं, उनमें भी उन्हें आराम रहेगा।
💥कन्या💥
वर्तमान बिजनेस में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। सदस्यों में तालमेल रहेगा। सेहत भी इस सप्ताह सामान्य रहेगी, कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।
💥तुला💥
मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे। आर्थिक संकट इस सप्ताह भी दूर नहीं होगा, लेकिन फिर भी पिछले सप्ताह से बेहतर स्थिति की ओर अग्रसर होंगे। पारिवारिक सहयोग से बड़ी समस्याओं से उबर पाएंगे।
💥वृश्चिक💥
दांपत्य जीवन में टकराहट की आशंका है, इसलिए बेहतर होगा शांत रहें। प्रेम संबंध मुश्किल में हैं संभालें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही रखना बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।
💥धनु💥
नौकरीपेशा और बिजनेस से जुड़े लोग कमाई के नए साधन तलाशेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से विचलित रहेंगे। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहने से परेशानी रहेगी।
💥मकर💥
नौकपेशा लोगों को कार्य की अधिकता रहेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ की स्थितियां बनेंगी। बस आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सर्दी-जुकाम हो सकता है इसलिए ध्यान रखें।
💥कुंभ💥
आर्थिक तरक्की के लिए आपको अपने वर्तमान कार्य में नवाचार के साथ मेहनत करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को फोकस अपनी पढ़ाई पर ही करना है। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है।
💥मीन💥
आर्थिक तरक्की की योजनाएं बनाने पर काम शुरू कर दें। जो काम वर्तमान में चल रहे हैं, उनमें बदलाव की पूरी संभावनाएं हैं। नौकरीपेशा को परेशानी रहेगी।
🕉🕉🕉
💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢
ज्योतिषी : दिलीप जी दवे
संपर्क : 9825760258