February 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

आदित्यपुर के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 31 में किरण देवी का जनसंपर्क अभियान तेज, विकास के लिए मांगा समर्थन

1 min read

सरायकेला:आदित्यपुर स्थित आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 31 में प्रत्याशी किरण देवी ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं के साथ संवाद कर अपने विकास विजन की जानकारी दी। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की कमी जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड का समग्र विकास उनका मुख्य लक्ष्य है और जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं समर्थकों की बड़ी संख्या भी मौजूद रही। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर वार्ड 31 को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.