पैसों के लिए विधवा बहू की हत्या, ससुराल वाले मायके से पैसा मांगने का बनाते थे दबाव…
1 min read
बिहार : बिहार के नालंदा में शनिवार को ससुराल पक्ष ने विधवा बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। यह आरोप मृतका के भाई ने लगाया। उसका कहना था कि हमने 2016 में अपनी बहन कंचन देवी की शादी रामचंद्रपुर गांव निवासी वीरू सिंह से कराई थी। जिसके बाद दोनों ने 1 बेटा और 1 बेटी को जन्म दिया। लेकिन 2 साल बाद ही उसके पति की मौत हो गई।
जिसके बाद से ही ससुराल वाले उसे काफी प्रताड़ित करने लगे। वे बार-बार कंचन को अपने मायके से पैसे मांगने के लिए परेशान करते थे। इसी बीच शनिवार को ससुराल वालों ने कंचन की गला दबाकर हत्या कर दी। इधर, मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला के परवलपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में पैसों की खातिर ससुराल में एक विधवा की हत्या कर दी गई। मृतका स्वर्गीय वीरू सिंह की 26 वर्षीय पत्नी कंचन देवी है। मामले को लेकर बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ला निवासी मृतका के भाई भरत कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार रात बहन के ससुराल के पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली की उनकी बहन की मौत हो गई।