March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

खीरु महतो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनित

नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित जदयू पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने झारखंड के पूर्व विधायक खीरू महतो को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा धनबाद निवासी गुलाब महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष बुधवार को मनोनीत किया। इसके लिए जमशेदपुर जनता दल यू हार्दिक बधाई देती है। पार्टी के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार ने कहा कि खीरू महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनने से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खीरु महतो के राजनीतिक परिपक्वता को देख इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने का काम किया है। उक्त दोनों नव मनोनीत नेताओं को प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा , प्रदेश युवा जदयू अजय कुमार, महानगर संयोजक परमजीत श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सनी साहब, मोनिशा, संजय राय , जिला सचिव आशीष पात्रों, विश्राम जी , अरुण, रंजीत शिव चरण महतो, स्मृतिकांत सिंह, अशोक सिंह, बैजू सिन्हा, शंकर सिंह, शंकर चौरसिया, एवं समस्त जमशेदपुर टीम ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.