June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

महिलओं के लिए रक्षा बंधन पर बसों में 2 दिन यात्रा मुफ्त, खट्टर सरकार का ऐलान

न्यूज़ टेल डेस्क : रक्षा बंधन के मौके पर हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाली सभी महिलाओं को एक बार फिर इस वर्ष भी दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। हरियाणा सरकार की ओर से शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की गई है।

हरियाणा सीएमओ की ओर से एक ट्वीट कर कहा गया है, ”हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षा बंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होकर 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। मंत्री ने कहा कि महिलाएं और 15 वर्ष की आयु तक के बच्चे, 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से 11 अगस्त तक हरियाणा रोडवेज की सभी ‘साधारण’ बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.