March 25, 2025

NEWS TEL

NEWS

कविता अग्रवाल बनीं झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच की सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष, स्टील सिटी सुरभि शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार!

1 min read

जमशेदपुर:झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिष्ठित अधिवेशन इस साल स्टील सिटी सुरभि शाखा के लिए अत्यंत गौरवमयी रहा। सुरभि शाखा को 18 पुरस्कारों से नवाजा गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के तौर पर युवा कविता अग्रवाल का सम्मान शामिल था। इस समारोह में मनीषा संघी जी को भी सर्वश्रेष्ठ प्रांत संयोजिका के पुरस्कार से नवाजा गया।इस अद्वितीय सफलता के बारे में सुरभि शाखा की अध्यक्ष, कविता अग्रवाल ने बताया कि यह सफलता शाखा के सभी सदस्यों के अथक प्रयास और सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने विशेष रूप से शाखा सचिव पूजा अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पायल अग्रवाल का धन्यवाद किया, साथ ही पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन को भी श्रेय दिया, जिसके चलते सुरभि शाखा इस मान्यता को प्राप्त कर पाई।इस खास अवसर पर, रांची के युवा विशाल पड़िया को प्रांत अध्यक्ष के रूप में चुना गया, और उनका शपथ ग्रहण राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेंद्र भट्ट जी के द्वारा करवाया गया।

इस समारोह में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी, समाज के गणमान्य लोग और अन्य युवा साथी उपस्थित थे, जिन्होंने सुरभि शाखा के द्वारा आयोजित अधिवेशन की सराहना की।सुरभि शाखा को 18 पुरस्कारों से नवाजा गया, जिनमें शामिल हैं:1. सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष – कविता अग्रवाल2. सर्वश्रेष्ठ शाखा – स्टील सिटी सुरभि शाखा3. सर्वश्रेष्ठ प्रांत संयोजिका – मनीषा संघी4. उत्कृष्ट महिला अमृतधारा मंडलीय सभा5. उत्कृष्ट शिक्षा कार्यक्रम6. 9 दिन 9 पूर्व अध्यक्ष कार्यक्रम7. मंडलीय वार्षिक वन भोज8.

मिशन कैंसर जागृति9. सर्वश्रेष्ठ समाज सुधार कार्यक्रम10. सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय विकास एवं एकता कार्यक्रम11. कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण12. उत्कृष्ट अंगदान और देहदान कार्यक्रम13. मंच स्थापना दिवस14. Every Kid Healthy Week15. 15 माह 15 कार्यक्रम16. प्रांत अधिवेशन हेतु पुरस्कार17. 9 दिन, 9 कन्या, 9 कार्यक्रम18. सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय विकास एवं एकताप्रांत अधिवेशन का आयोजन सुरभि शाखा के आतिथ्य में हुआ, और इसकी सफलता को लेकर शाखा सचिव पूजा अग्रवाल ने कहा कि यह अधिवेशन एकता और सामूहिक प्रयासों का प्रतीक था। कार्यक्रम के अंतिम दिन, एकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 250 युवा साथी और 25 शाखाओं के सदस्य शामिल हुए।इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए सुरभि शाखा और उनके सभी सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.