September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

कस्तूरबा गांधी विद्यालय ने अनोखे अंदाज में मनाया महिला दिवस

जमशेदपुर : कस्तूरबा गाॅंधी बालिका विद्यालय, सुंदरनगर में मनीषा पाठक के मार्गदर्शन से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मनीषा पाठक द्वारा बालिकाओं को अपने जीवन के हर क्षेत्र में सर्वोत्तम साबित एवं अपने आप को स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि आज नारियाॅं पुरुष से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है पुरुषों के साथ ना सिर्फ कदम से कदम मिलाकर चल रही है बल्कि पुरुषों को हर क्षेत्र में चुनौती पेश कर रही है।

वर्तमान की नारियां सिर्फ माॅं, बहन, बेटी, पत्नी ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक, राजनेता, शिक्षिका और सैनिक भी है। हमें सिर्फ अपने ऊपर विश्वास करने की जरूरत है कि हम महिलाऍंं कुछ भी कर सकती हैं। कस्तूरबा गाॅंधी के बालिकाओं को संबोधित करते हुए मनीषा पाठक ने कहा कि आज की महिलाऍं विज्ञान एवं तकनीकी, राजनीतिक, आर्थिक, समाजिक हर क्षेत्र में तमाम उपलब्धियाॅं हासिल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.