June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

श्री श्री बाबा विश्वनाथ समिति के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कलश यात्रा का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित श्री श्री बाबा विश्वनाथ समिति के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। ढोल बाजे के बीच ध्वजा लेकर कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष ने स्वर्णरेखा नदी जाकर नदी पूजन किया। पूरे विधि विधान से 551 महिलाओं ने कलश में स्वर्णरेखा नदी का जल भर कर कलश उपर नारियल रखकर पैदल जल लेकर गुरुद्वारा रोड स्थित श्री श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर में आकर बाबा भोलेनाथ को जलार्पन किया। जल अर्पण के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में संपूर्ण रामायण का आयोजन शिवरात्रि के पावन अवसर पर किया गया रामायण समाप्ति के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विकास सिंह, उमाकांत सिंह, सुरेंद्र गुप्ता ,उमेश पांडे, राजू सिंह ,राजू बर्मन, राज मिश्रा, रिंकू चौधरी, दिनेश शर्मा, कृष्णा सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, किशोर बर्मन, कमल कांत मिश्रा, राकेश पांडे, रेखा सिंह, रेखा वर्मा, पायल मिश्रा, रिचा सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.