जय परशुराम जी महाराज की जयकारे से गूंज उठा जुगसलाई

न्यूज़ टेल/ जमशेदपुर: राजस्थानी ब्राह्मण संघ के तत्वाधान मे आज 22 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती का भव्य आयोजन ऋषि भवन जुगसलाई मे आयोजित किया । समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का विष्णु का अवतार छठा अवतार है हमें इनके मार्ग बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए | जिसमें सुबह 11 बजे परशुरामजी की पूजा एवं आरती विद्वान पंडितों के द्वारा और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति मे संपन्न होगा | शाम 6 बजे से समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह में चित्रांकन प्रतियोगिता में, आमिर शर्मा, विराट शर्मा,इशनवी भाऊका,लेखन प्रतियोगिता में, नंदनी शर्मा,निधि शर्मा, प्रतिष्ठा शर्मा, कयूज प्रतियोगता में दीशा शर्मा, सुरभि सारस्वत,आरव अग्रवाल, नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में भी बच्चों ने भाग लिया| यह जानकारी आज हमे संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा एवं संघ के महासचिव बोदूराम सेवदा ने संयुक्त रूप से दी |
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक महाबीर प्रसाद चौबे, जनार्दन प्रसाद शर्मा, सह संयोजक किशन भारद्वाज, देवराज शर्मा दिलीप शर्मा के अलावा कौशल किशोर जोशी प्रकाश जोशी, ओम प्रकाश शर्मा (मामा ), सुरेश शर्मा (गुरुजी) बैजनाथ शर्मा, मनोज पुरोहित सुनील शर्मा, संजय शर्मा, विजय डोरवाल, मनीष जोशी, विक्रम शर्मा, गोविंद भारद्वाज, बिनोद शर्मा, संजना शर्मा, निशा शर्मा एवं प्रीति शर्मा समेत कई सदस्य अपनी भूमिका निभा रहे हैं |