जेएसआर सहायता युवा क्लब के द्वारा पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : जेएसआर सहायता युवा क्लब के द्वारा बागबेड़ा साईं मंदिर प्रांगण में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की याद में दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक मनोज सिंह मंदिर के पुजारी शत्रुघ्न पाठक, क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार साह, आशुतोष पाठक, राहुल प्रजापति, बिट्टू तिवारी, अंशु मिश्रा एवं तमाम नौजवान युवक शामिल हुए।