March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

जेपीएससी सफल अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाये रखने का निर्देश

राँची: छठी जेपीएससी मामले में हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाये रखने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले से सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट में छठी जेपीएससी मामले में दायर अपील याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने प्रार्थी शिशिर तिग्गा और अन्य की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की डबल बेंच ने रिट दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं को नोटिस जारी कर प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.