March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

प्रथम पुण्यतिथि पर याद किये गये पत्रकार पंकज प्रसाद, नेत्र जाँच शिविर आयोजित, बच्चों के मध्य पाठ्य सामग्री वितरित

• मोतियाबिंद ऑपरेशन ऑपरेशन के लिए पंद्रह लोग चिन्हित

जमशेदपुर : दिवंगत पत्रकार पंकज प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें समारोहपूर्वक श्रद्धासुमन अर्पित की गई. खडंगाझाड़ के गणेश मंदिर परिसर में आयोजित उक्त आयोजन में पूर्णिमा नेत्रालय के सौजन्य से नेत्र जाँच शिविर आयोजित हुई. शिविर में 120 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें 15 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिकित्सकीय परामर्श दी गई. चयनित लोगों की 26अप्रैल को पूर्णिमा नेत्रालय में मोतियाबिंद ऑपरेशन संपन्न होगी. नेत्र जाँच के दौरान चिकित्सक डॉक्टर नीरज पटेल, रजनी एवं मनीष राज ने सराहनीय सेवा दिया. विदित हो की बीते वर्ष कोविड संक्रमित स्व. पंकज की टीएमएच अस्पताल में ईलाज के क्रम में प्राणांत हुआ था. रविवार को आयोजित श्रद्धान्जलि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, गणेश सोलंकी, रजत प्रसाद, गणेश मंदिर कमिटी के मुनिराज, पूर्व सैनिक प्रकाश पूरी सहित अन्य मौजूद रहें. आयोजन के दौरान स्थानीय बच्चों के मध्य निःशुल्क पाठ्य सामग्रियों का भी वितरण हुआ. अतिथियों ने पत्रकार रहे पंकज प्रसाद संग अपने अनुभवों और उनकी स्मृतियों को साझा किया. पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा की दिवंगत पंकज सर्वदा हमारी स्मृतियों में रहेंगे. उनकी जिंदादिली लोगों को प्रेरित करती रहेगी. मौके पर 50 बच्चों के मध्य कॉपी, पेंसिल, रबर, ड्रॉइंग कॉपी, क्रेयॉन्स इत्यादि का वितरण हुआ. इस आयोजन में स्व. पंकज प्रसाद की पत्नी मनीषा गुप्ता, सुपुत्र अथर्व कैरव, पिता सुदामा प्रसाद, माँ सरोज देवी, भाई विवेक प्रसाद, प्रकाश प्रसाद सहित परिवार के उदय प्रसाद, राजा, गोल्डन, आशीष, सहित पारिवारिक मित्र अशोक स्वामी, शुभम सिंह, राजेश सिंह, रवि गाउंडर, विष्णु पॉल, पिंटू यादव, रवि पांडेय, नितेश पांडेय, आशीष तिवारी, समीर साहा, विनोद प्रसाद, गणेश तिवारी, आशीष, अनीश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.