June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सिंहभूम सीट के लिए जोबा मांझी ने किया नामांकन

न्यूज़ टेल/चाईबासा: सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के महा गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी ने नामांकन दाखिल की। नामांकन से पूर्व कांग्रेस भवन चाईबासा से पदयात्रा खूंटकटी मैदान तक सभी पहुंचे। इसके बाद महा गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी ने नामांकन दाखिल किया।इस दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ शामिल थे। इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट पर चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान होना है।सिंहभूम संसदीय सीट हो जनजाति बहुल है और जोबा खुद संताल जनजाति समुदाय की हैं। ऐसे में जोबा को प्रत्‍याशी बनाकर झामुमो ने बड़ा दांव खेला है। इस सीट पर जोबा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम चंपई सोरेन निरंतर प्रयासरत हैं।उन्‍होंने 13 से लेकर 16 अप्रैल तक कुल चार दिनों तक सरायकेला विधानसभा का मैराथन दौरा किया। 13 एवं 14 को आदित्यपुर, 15 अप्रैल को राजनगर तथा 16 अप्रैल को सरायकेला के विभिन्‍न क्षेत्रों का उन्‍होंने दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी किया। इस दौरान उन्‍होंने जोबा का खूब समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.