June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सुधीर महतो की 65 वी जयंती पर झामुमो नेताओं और उनकी पत्नी ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की आज 65 वी जयंती है. इस मौके पर झामुमो नेताओं के साथ उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गयी. इचागढ़ की विधायक और स्वर्गीय महतो की पत्नी सविता महतो ने बताया, कि उनका पूरा परिवार झारखंड आंदोलन से जुड़ा रहा है. उन्होंने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रीमती महतो ने झारखंड वासियों एवं इचागढ़ की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा उनके दिवंगत पति ने इचागढ़ और झारखंड के विकास का जो सपना देखा था उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. वहीं स्वर्गीय सुधीर महतो के भांजे और झामुमो नेता लालतू महतो ने भी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया, और झारखंड आंदोलन में अपने मामा की भूमिका को अहम बताया. उन्होंने कहा उनके परिवार ने झारखंड आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शहीद भी हुए.  सुधीर महतो स्वर्गीय निर्मल महतो के छोटे भाई थे जो झारखंड अलग राज्य गठन होने के बाद झारखंड के डिप्टी सीएम बने थे और इचागढ़ विधानसभा सीट से वे चुनाव जीतते रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.