पेट्रोलियम और एलपीजी की बढती कीमतों का झमुमो ने जताया विरोध
जमशेदपुर
झारखंड मुक्ति मोर्चा में महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर आज झामुमो ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। झामुमो द्वारा पूरे राज्य में कीमतों में वृद्धि का विरोध किया जा रहा है।
इस संबंध में झामुमो नेता मोहन कर्मकार ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ, एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इससे आम जनता त्रस्त हो गई है। झामुमो द्वारा पूरे राज्य में इसका विरोध किया जा रहा है। और इसी क्रम में आज उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया या।