February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

अपने पहले साइकल में नैक से B + + ग्रेडप्राप्त करने वाला झारखंड का पहला बी एड काॅलेज ।

1 min read

जमशेदपुर:रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह का उद्देश्य आरंभ से यही रहा है कि हम सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा का अलख जगाएं।हमारा दृढ़ विश्वास है कि सिर्फ सर्टिफिकेट देकर विद्यार्थियों का जीवन निर्माण नहीं किया जा सकता बल्कि उनको आत्मनिर्भर बनने का भी सुअवसर दिया जाना जरूरी है, इसलिए आईटीआई के निर्माण के बाद और उसके संचालन के बाद हमने 2018 में B.Ed और D.El.Ed विभाग को आरंभ किया जो पिछले सात साल से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है, पिछले साल 2021 में हमने डिग्री कोर्स की भी शुरूआत की जिसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, आईटीआई, बीबीए कोर्स संचालित किया जा रहा है।

हमारे छात्र पुस्तकीय ज्ञान से बाहर निकलकर समुदाय से भी जुड़ते हैं और समुदाय के लिए भी काम करते हैं, जैसे आस-पास के गाँव में जाकर साक्षरता अभियान चलाना, उन्हें पोषण, पौष्टिक भोजन की जानकारी देना, साथ ही साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करना।

हमारा शैक्षणिक संस्थान इस बात पर दृढ़संकल्प है कि वह अपने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाएगा ताकि उनके विद्यार्थी सिर्फ शिक्षा प्राप्त कर और नौकरी प्राप्त कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री न समझें बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अपनी सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी निभाएं।

सुविधायें :-
कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा , ट्रांसपोर्ट की सुविधा, कैंटीन, इंडस्ट्रियल विजिट, इंटनर्शिप, छात्र को एजुकेशन लोन की सुविधा है।h

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.