झारखंड : नशा मुक्ति पर बनेगी फिल्म
जमशेदपुर : बगुनहातू मे जमशेदपुर आर्टिस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तरफ से एक नशा मुक्त करने के लिए एक फिल्म बनाया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप शामिल युवा नेता प्रहलाद लोहरा ने कहा कि आशा करता हूं कि इस फिल्म को तमाम युवा साथी देखें और अपने जीवन को अच्छे रास्ते पर ले जाने का प्रयास करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमंत चौबे, नारायण जसवाल, राजू कर्मकार, अर्जुन लोहार, संतोष सिंह, राजू नाथ, शेखर कालिंदी, अभिलाष गौर, जगजीत सिंह, अंकित सिंह तथा अन्य साथी उपस्थित हुए।
