ग्रेजुएट कॉलेज में बीएड में गलत एडमिशन का झारखंड छात्र मोर्चा ने किया विरोध
1 min read
जमशेदपुर
कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्रेजुएट कॉलेज में सत्र 2019-21 के बीएड नामांन में धांधली का आरोप लगाते हुए झारखंड छात्र मोर्चा ने प्राचार्य से मुलाकात की औऱ इस बारे में जानना चाहा। हालांकि इस दौरान प्राचार्य के चैम्बर का माहौल थोड़ा गर्म रहा है। एक तरफ प्राचार्या झारखंड छात्र मोर्चा के नेता पप्पू यादव को उनके उम्र का हवाला देते हुए नरमी औऱ कम आवाज में बात करने को कहा तो पप्पू यादव ने कहा कि उनकी आवाज ही ऐसी है औऱ उन्होंने अभी तेज आवाज में बात ही कहां की। हालांकि यह मामला यूं ही बिना की निष्कर्ष के समाप्त हो गया।

झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव ने बताया कि वे बीएड सत्र 2019 में रोल नंबर 99 औऱ 100 के गलत तरीके से नामांकन के मामले को लेकर कॉलेज पहुंचे थे। यहां प्राचार्य के कहने पर उन्होंने वोकेशनल के इंचार्ज संजीव आनंद से बात की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने नामांकन संबंधी किसी तरह का आदेश नहीं दिया था। पप्पू यादव ने कहा कि विश्वविद्लाय का कहना है कि किसी भी तरह की गलती में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि औऱ प्राचार्य ही दोषी होंगे, ऐसे में मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। पप्पू यादव ने साफ आरोप लगाया कि गलत तरीके से एडमिशन कर छात्राओं के पैसों का बंदरबांट किया गया है।