झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने मिलन समारोह का किया आयोजन, कई महिलाओं ने कांग्रेस की ली सदस्यता
राँची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के के अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों और पूर्व में कांग्रेस में रही महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गई। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिन्होंने महिलाओ को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।