September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू के नेतृत्व में उलीडीह बस्ती का सघन द्वौरा

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: आज दिनांक 5/7/ 2023 को झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू के नेतृत्व में उलीडीह बस्ती का सघन द्वौरा किया गया। इस दौरा के क्रम में बस्ती वासियों से बस्ती के विभिन्न जन समस्याओं से अवगत हुए बस्ती में पेयजल की घोर समस्या को देखते हुए वासती वासियों ने जल मीनार स्थापना करने की मांग रखी । उलीडीह श्मशान घाट का चहारदीवारी करण का भी समस्या बस्ती वासियों ने मुख्य रूप से रखा एवं रोड नाला नाली का साफ-सफाई का मुद्दा भी उठाया गया। सभी सदस्यों को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष जी ने वासती वासियों को संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर सभी जन समस्याओं का त्वरित निदान का आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी विजय जी, नगर उपाध्यक्ष बबलू अख्तर खान जी, नगर सचिव संजय बुधिया, प्रधान बुधिया, डी राकेश राव एवं सैकड़ों बस्ती वासीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.