February 6, 2025

NEWS TEL

NEWS

निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को 75% आरक्षण संबंधी विधेयक पारित होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाया जश्न

सरायकेला : सरायकेला जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के मोहुलडीह स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में झारखंड सरकार द्वारा नियोजन नीति में 75% आरक्षण देने का विधेयक पारित होने की खुशी में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला और लड्डू वितरण कर जश्न मनाया। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय से जयकान चौक तक गाजे बाजे के साथ मोटरसाइकिल रैली निकालकर खुशी मनाया और लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने लड्डू वितरण के बाद उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो स्थानीय लोगों के विषय में सोच रही है एवं स्थानीय लोगों को 75% नियोजन नीति में प्राथमिकता देने का कार्य कर रही है। जिसमें उपस्थित मोतीलाल प्रधान, पहल साहू, गंगाधर मंडल, नलिन महतो, सोमाई हेंमब्रम, भोपाल मुर्मू, विश् दलाई, मानिक गोप, दिनेश साहू, सीधा टूडू, अजय प्रधान, शंकर महतो, देवीलाल माता, उत्तम गोराई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.