March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड मजदूर यूनियन :
चेतावनी : TATA STEEL : लॉलीपॉप से काम नहीं चलेगा, सुधर जाओ नहीं तो दिल्ली तक करेंगें कुच : दुलाल भुईंया

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने प्रेस वार्ता कर झारखंड मजदूर यूनियन एवं टाटा स्टील दलित कर्मचारी यूनियन की ओर से टाटा स्टील संबोधित करते हुए। चलो दिल्ली का नारा लगाया एवं स्वच्छ कर्मी सफाई कर्मी एवं मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने मजदूरों के हित के लिए आंदोलन करने की बात कही 27 सितंबर भारत बंधुओं के संबंध में उन्होंने अपनी उपस्थिति पूर्ण रूप से दर्ज कराने की बात कही मंत्री एवं केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने बताया कि मजदूरों के लिए स्थाई नौकरी वेतन बढ़ोतरी को लेकर पूर्ण जोर आंदोलन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री आवास पर एक धरना प्रदर्शन करेंगे अगर राज्य सरकार मजदूरों के हित में बात नहीं करती है तो वे दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री आवास एवं जंतर मंतर पर जाकर धरना देंगे उसके बाद भी अगर केंद्र सरकार अगर मजदूरों के हित में कोई जवाब नहीं देती है तो वे राष्ट्रपति से भी बात करें अंतिम चरण में वे जमशेदपुर के रीगल मैदान में धरना देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.