February 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड आतंकियों का नया गढ़? बाबूलाल मरांडी का सरकार पर बड़ा हमला

1 min read

झारखंड: आतंकवादी गतिविधियों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। विधानसभा के अंदर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार और प्रशासन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड आतंकवादियों का नया गढ़ बनता जा रहा है, लेकिन राज्य की STF और पुलिस इस गंभीर समस्या को देखने में नाकाम रही है। मरांडी ने सदन में खुलासा किया कि पिछले 4-5 वर्षों में अलकायदा इन इंडिया सब कॉन्टिनेंट जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े 10 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वह भी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की सुस्त कार्यप्रणाली और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण आतंकवादियों को पनपने का मौका मिल रहा है। बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर अपना वीडियो साझा करते हुए लिखा कि लगातार चेतावनी देने के बावजूद सत्ता पक्ष ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि आज सुबह NIA की छापेमारी ने यह साफ कर दिया है कि झारखंड आतंकी गतिविधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है, जिसे लेकर सरकार को तुरंत गंभीर कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.