Jharkhand: रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट देश में नंबर 1, 5 में 4.99 अंक मिले
1 min read
Jharkhand: Ranchi's Birsa Munda Airport got 4.99 marks in number 1, 5 in the country
न्यूज़ टेल डेस्क : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने एक बार फिर देशभर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि सर्वे में देशभर में पहला स्थान मिला है।पहले स्थान पर रांची एयरपोर्ट के साथ-साथ उदयपुर एयरपोर्ट भी संयुक्त रुप से शामिल है।
AAI की ओर से कराए गए सर्वे में 5 प्वाइंट स्केल पर रांची एयरपोर्ट ने 4.99 अंक हासिल किए. यह सर्वे जनवरी 2022 से जून तक के बीच पहले राउंड के लिए किया गया था। इस सर्वे में देश भर के 55 एयरपोर्ट को शामिल किया गया था। जिसमें रांची एयरपोर्ट ने टॉप स्थान प्राप्त किया।