September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

साहित्य सागर के छठवें साहित्यिक महोत्सव में जमशेदपुर के युवा कवि गौरव हिन्दुस्तानी को किया गया सम्मानित

1 min read

जमशेदपुर : साहित्य सागर (राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत संस्था) द्वारा छठा साहित्यिक महोत्सव विक्रम कीर्ति मन्दिर सभागार, उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित किया गया। जहाँ जमशेदपुर के युवा कवि गौरव हिन्दुस्तानी को काव्य काव्य लहरी सम्मान 2021 एवं काव्य शिखर सम्मान 2021 के प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर कर सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन में देश-विदेश से 190 से अधिक रचनाकार शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना, राष्ट्र गान एवं प्रतिभा संगीत कला संस्थान द्वारा शिप्र प्रवाह से की गयी। आयोजन दो दिवसीय रहा। प्रथम दिवस काव्य सम्मेलन में 100 से अधिक कलमकारों ने स्वरचित रचनाओं की प्रस्तुति देकर आयोजन में खूबसूरत शमाँ बाँध दिया। आयोजन के दूसरे दिन 24 साहित्यिक पुस्तकों एवं एक साहित्यिक पत्रिका- साहित्य सागर का विमोचन किया गया। पुस्तकों व पत्रिका का विमोचन – उमेश शर्मा- प्रमुख आचार्य ललिता त्रिपुर सुंदरी आश्रम, दिनेश महाराज – गीतांजलि गौशाला आश्रम, नृत्य कलाकार श्रीमती पद्मजा रघुवंशी जी, शिक्षा जगत में ईमानदार व कर्त्तव्यनिष्ठ प्रधानाचार्य श्री दिनेश जी व्यास एवं संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषि अग्रवाल सागर के कर कमलों द्वारा किया गया। आयोजन का मंच संचालन जसमीत सिंह भाटिया, आशीष कुमार ‘मीत’, प्रशांत व्यास ‘रुद्र’ द्वारा किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. ऋषि अग्रवाल ‘सागर’ ने बताया कि साहित्य सागर संस्था हर वर्ष अलग-अलग राज्यों में इसी तरह साहित्यिक महोत्सव करवाती हैं। संस्था का ये छठा महोत्सव पिछले साल कोरोना की वजह से लम्बित चल रहा था, जिसे बाबा महाकाल के आशीर्वाद से अब पूर्ण स्वरूप देने का मौका मिला। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के कार्यकारिणी सदस्य स्नेहा अग्रवाल ‘गीत’, श्वेता अग्रवाल ‘ग़ज़ल’ अर्चना अग्रवाल, कलावती भारद्वाज, गौरव हिन्दुस्तानी, चंचल ‘स्वर’, श्रेया मिश्रा ‘सखी’, कृतिका ‘प्रकृति, प्रशांत व्यास ‘रुद्र’, विवेक दुबे, हृदेश वर्मा ‘महक’, मीनाक्षी अग्रवाल ‘सरगम’, आशीष कुमार ‘मीत’, दीपिका शुक्ला, नेहा विश्वकर्मा ‘स्नेह’ एवं आयोजन में शामिल सभी कलमकारों का आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.